Google Play स्टोर ऐप्लिकेशन ढूंढना
发布时间:2026-09-17 | 浏览:2
Play स्टोर ऐप्लिकेशन खोलना
अपने डिवाइस पर ऐप्लिकेशन सेक्शन में जाएं.
Google Play स्टोर पर टैप करें.
इसके बाद, ऐप्लिकेशन खुल जाएगा और आप डाउनलोड करने के लिए कॉन्टेंट को खोज सकते हैं और ब्राउज़ कर सकते हैं.
मुझे Play स्टोर ऐप्लिकेशन नहीं मिल रहा
अगर आपको अपने सभी ऐप्लिकेशन की सूची में Play स्टोर ऐप्लिकेशन नहीं मिल रहा, तो:
पक्का करें कि आप ऐसे Android या Chromebook डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों जिन पर Play स्टोर ऐप्लिकेशन काम करता हो .
आपने शायद ऐप्लिकेशन को छिपा दिया है. आपको ऐप्लिकेशन को फिर से चालू करना होगा.
अपना डिवाइस बंद करें और उसे फिर से चालू करें. इसके बाद ऐप्लिकेशन ढूंढें.
अगर आप Chromebook का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पक्का करें कि 'Play स्टोर' डाउनलोड करने के लिए आपने इन तरीकों का इस्तेमाल किया हो .
अगर Google Play स्टोर ऐप्लिकेशन अब भी दिखाई नहीं दे रहा, तो सहायता के लिए मोबाइल नेटवर्क सेवा देने वाली कंपनी या डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
'Play स्टोर' से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर आपको Play स्टोर ऐप्लिकेशन ढूंढने या ऐप्लिकेशन में कॉन्टेंट को खोलने, लोड करने या उसे डाउनलोड करने में समस्याएं आ रही हैं, तो ऐसा कई वजहों से हो सकता है. नीचे दिए गए विषयों को पढ़ें और उनमें दिए गए चरणों को आज़माएं:
अगर 'Play स्टोर' से डाउनलोड पूरा नहीं हो पा रहा, तो मैं 'Google Play स्टोर' से डाउनलोड नहीं कर सकता/सकती सेक्शन में दिए गए तरीकों को आज़माएं.
अगर आपको अपने डिवाइस पर किसी ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है, तो मदद के लिए ऐप्लिकेशन डेवलपर से संपर्क करें .
आगे दिए गए कदमों को आज़माएं: