UP News: Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) Samachar, Latest UP Breaking News Khabar in Hindi, यूपी न्यूज़
发布时间:2026-09-20 | 浏览:2
इंडिया टुडे हिंदी
Harper's Bazaar
Reader’s Digest
राहुल गांधी के गढ़ में नीरज सिंह की एंट्री, संभालेंगे संगठन की कमान
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को रायबरेली जिला प्रभारी बनाया है. वे राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.
कंबल ओढ़कर बैंक में घुसा, काटी बिजली... पर अलमारी ने पानी फेर दिया
Bijnor Bank Theft Attempt: बिजनौर के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कंबल ओढ़कर घुसा चोर. स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़ा, लेकिन अलमारी न खुलने पर खाली हाथ भागा. घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी.
ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटर को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत
महाराजगंज में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रेलर जब्त कर चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया है.
बुजुर्ग पिता को लात-घूंसों से पीटता रहा बेटा, CCTV में कैद हुई बेरहमी
बांदा में संपत्ति विवाद ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. आरोप है कि एक बेटे ने लकवे से पीड़ित 85 वर्षीय पिता को लात-घूंसों से पीटा और घसीटा. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. दूसरे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पहले से संपत्ति विवाद चल रहा है.
सीओ जियाउल हत्याकांड: राजा भैया को राहत, आगे की कार्रवाई खारिज
RAJA BHAIYA CASE: प्रतापगढ़ के चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को राहत मिली है. दोबारा जांच के बाद CBI की ओर से दाखिल फाइनल रिपोर्ट को अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की मांग खारिज कर दी.
यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले: चारू निगम को गाजियाबाद भेजा
उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. चारू निगम को 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है. देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट...
रायबरेली में सपा-ABVP विवाद के बीच अखिलेश का बड़ा ऐलान
रायबरेली के फिरोज गांधी कॉलेज में छात्र सभा और ABVP विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. विधायक राहुल लोधी पर कथित पुलिस कार्रवाई को अखिलेश यादव ने "PDA पर प्रहार" बताते हुए 24 सितंबर को 'PDA रथ' से रायबरेली जाने और उनके घर चाय पीने का ऐलान किया है, जिससे 2027 चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है.
50 CCTV, 300 नंबरों की जांच... ऐसे खुला शिवम मिश्रा मर्डर का राज
गोरखपुर के बांसगांव में शिवम मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी चचेरे भाई संतोष मिश्रा को अपनी पत्नी और शिवम के बीच अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज और करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया.
बलिया में पत्नी-बेटी की हत्या... 70 साल के पति ने रची थी साजिश
बलिया के रसड़ा में 17 सितंबर को 65 साल की महिला और उसकी 22 साल की दृष्टिबाधित बेटी की हत्या कर दी गई थी. महिला के पति 70 साल के रामचीज गुप्ता ने पुलिस से कहा था कि अज्ञात लोगों ने दोनों की हत्या की है. लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कहानी पलट गई. पुलिस के मुताबिक, रामचीज ने ही दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
ग्रेटर नोएडा में कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने.
ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह कार लोगों को टक्कर मारते हुए तेजी से भाग रही है.
जेल में HIV पॉजिटिव मिली महिला, संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू
जेल में आमतौर पर बाहर की दुनिया से अलग जिंदगी चलती है. कभी-कभी जेल के अंदर की कोई स्वास्थ्य रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर देती है. बाराबंकी जिला कारागार से सामने आया एक मामला भी ऐसा ही है. यहां महिला बंदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. HIV, टीबी, सिफलिस और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों की जांच हुई. रिपोर्ट आई तो एक महिला बंदी HIV पॉजिटिव मिली.
‘दीयों का कंपटीशन चल रहा, रुपया देखो…’, अखिलेश का BJP पर तंज
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में दीयों का कंपटीशन चल रहा है और महंगाई के दौर में रुपये की हालत खराब हो गई है. डूसू चुनाव का हवाला देकर उन्होंने यूपी में भी चुनाव की मांग की.
CM योगी का बड़ा फैसला: UP में 6 महीने के अंदर बंटेंगे 1 लाख नियुक्ति पत्र
सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को लेकर 2017 से पहले की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से अब तक साढ़े 9 लाख नौजवानों को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं और अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे.
पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर काटा, गुस्से में पति ने काट दी नाक
हरदोई में पति-पत्नी के बीच विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साधना ने पति दीपक पर मारपीट कर उसकी नाक काटने और नाली में फेंकने का आरोप लगाया है. उसका दावा है कि सास-ससुर ने इस दौरान उसके हाथ पकड़े थे. वहीं, पति के परिवार ने आरोप लगाया कि साधना ने दीपक के प्राइवेट पार्ट पर काटा और खुद को घायल कर लिया.
झांसी में बंधक बनाकर पीटे गए ड्रग सप्लायर की मौत, 8 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ड्रग सप्लायर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान परवेज के रूप में हुई है. पुलिस ने इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस सिपाही समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
कानपुर में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, Video
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन और केडीए की टीम ने सुबह-सुबह पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री वॉल और कब्रों के ऊपर बने पक्के निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. केडीए अधिकारियों के अनुसार, कोड़ा के पास मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी और हरी मस्जिद द्वारा इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था.
मुंह में शराब का पौवा, हाथों से समेटा कैश... CCTV में कैद हुई चोरी
उत्तर प्रदेश के औरैया में शराब ठेके से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां देशी शराब ठेके में सेल्समैन के बाथरूम जाने के दौरान एक युवक अंदर घुस गया और गोलक में रखे रुपये निकालने लगा. युवक ने मुंह में शराब का पौवा दबा रखा था. सीसीटीवी में वह दोनों हाथों से रुपये जेब में भरता नजर आया.
अनुज चौधरी को किन्नरों ने रोका, सिर पर हाथ फेरकर दिया आशीर्वाद
चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय एक किन्नर उन्हें रोकती है. अनुज चौधरी उसे प्रसाद देते हैं और बाद में पर्स से रुपये निकालकर देते हैं. इसके बाद किन्नर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है. अनुज चौधरी ने वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
सहारनपुर में सोलर पंप ने बदली किसानों की किस्मत, सिंचाई से बढ़ी फसल
किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए गए सोलर पंप ने सहारनपुर में सिंचाई की समस्या को दूर किया है. बिजली और पानी की परेशानी से जूझ रहे किसानों को अब दिन में ही खेतों की सिंचाई की सुविधा मिल रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है. कई किसानों ने बताया कि समय पर पानी मिलने से खेती में भरोसा बढ़ा है. फसल सूखने का खतरा कम हुआ है.
संत कबीर नगर: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, SP सांसद के वाहन में तोड़फोड़
संतकबीरनगर के बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे जब्त किए जाने पर लोग भड़क गए और सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे. इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी भीड़ में फंस गई. गुस्साई भीड़ ने वाहन को घेरकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की और एक खिड़की टूट गई.
'यूपी में सरकार नहीं...', सपा-ABVP के बीच टकराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा
रायबरेली में सपा-ABVP के बीच टकराव पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर सजातीयवाद चलाने का आरोप लगाया है.